बीना: सर्वोदय चौराहे के पास थाने के चंद मीटर दूर सरेआम चोरी, CCTV में कैद दो चोरों का बेखौफ खेल
Bina, Sagar | Jun 26, 2026 चंद्रशेखर वार्ड निवासी शिव शंकर लखेरा के घर के ठीक बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरों की नजर में आ गई। देर रात दो अज्ञात युवक पैदल आते हैं। बिना किसी हड़बड़ी के, बिना चेहरा छिपाए, जैसे अपने घर का सामान ले जा रहे हों — ठीक उसी अंदाज में मोटरसाइकिल उठाकर ले जाते हैं। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है।