अंबाह नगर सहित ग्रामीण अंचल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह पचासा मैदान में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ध्वज फहराया गया। समारोहों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया।