एटा: गांव रासीदपुर माफी के नि. अर्चित उपाध्याय अग्निवीर जीडी में चयनित, 50 साल बाद मिली सरकारी नौकरी, ग्रामीणों ने दी विदाई
Etah, Etah | Jun 26, 2026 एटा के मारहरा थाना क्षेत्र स्थित गांव राशिदपुर माफी निवासी अर्चित उपाध्याय का भारतीय सेना में अग्निवीर जीडी के पद पर चयन हुआ है। शुक्रवार को ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले गांव में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि राशिदपुर माफी गांव में लगभग 50 वर्षों बाद किसी युवा को पहली सरकारी नौकरी मिली है।