उमरेठ: कोठार: कन्हान नदी में बाइक गिरने से सवार की मौत, एक युवक घायल, पुल से टकराकर हुआ हादसा
उमरेठ थाना क्षेत्र के कोठार में रविवार को तीन बजे बाईक सवार कन्हान नदी में जा गिरा। चट्टानों पर गिरने से उसकी मौत हो गई। एक अन्य बाईक सवार गंभीर घायल हुआ। उसके सिर में चोट आई। घायल को अस्पताल लाकर उपचार के लिए छिंदवाडा रिफर किया गया।उमरेठ पुलिस मौके पर पहंुची। पंचनामा कार्रवाई कर शव को सवा सात बजे अस्पताल भेजा गया। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा।