विदिशा नगर: कच्चे घरों में जीवन गुजार रहे लोग, कुटीर और पेयजल के लिए महिलाओं ने लगाई गुहार
ग्राम पंचायत तिलक के ग्राम देहरी की महिलाएं मंगलवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचीं और आवास तथा पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने बताया कि वर्षों से कुटीर योजना के लिए आवेदन देने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल सका है। गांव के अधिकांश मजदूर परिवार आज भी कच्चे और झोपड़ीनुमा घरों में रहने को मजबूर हैं।