सूरतगढ़ के वार्ड 10 निवासी एक एफआरटी कार्मिक ड्यूटी के दौरान गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कार्य करते समय करंट लगने से घायल हो गया। सहकर्मियों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर शाम को बीकानेर रेफर किया गया। परिजनों ने सुरक्षा इंतजाम व स्टाफ की कमी को हादसे का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।