जगदलपुर: रोटरी भवन में समाधान शिविर का आयोजन, महापौर भी हुए शामिल
नगरी निकाय में सुशासन तिहार के तहत आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नगर के रोटरी भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में महापौर संजय पांडे,स्पीकर खेम सिंह देवांगन सहित बड़ी संख्या में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। जहां उन्होंने पूजा अर्चना के साथ शिविर का शुभारम्भ किया।