पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोगा गांव में बुधवार रात डायन ओझा का आरोप लगाकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की जमकर पिटाई कर दी। धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।