देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नामांकन पत्र खारिज करने को लेकर भाजपा पर लगाया दोहरी राजनीति का आरोप
नामांकन पत्र खारिज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर दोहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कराया गया। जबकि भाजपा के खुद एक प्रत्याशी की वोट शहर और गांव में है जो गलत है। यह सब भाजपा के अहंकार को दर्शाता है। पुख़्ता तथ्यों के अभाव में इस तरह से नामांकन रद कर रहे है।