सुसनेर: गुराड़िया में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, थाने के बाहर न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ितों का वीडियो वायरल
गुराड़िया में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट हो गई। खूनी संघर्ष के बाद पीड़ित पक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित थाने के बाहर खड़े होकर न्याय की गुहार लगाते दिख रहे हैं। मामले में सोमवार शाम 7:30 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से हेडमुहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि दोनों पक्षो की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई है।