मिश्रिख: कुतुब नगर मार्ग पर तेज आंधी तूफान के दौरान हुआ बड़ा हादसा, स्कूटी से घर जा रहे छात्र के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के कुतुबनगर मार्ग पर तेज आंधी तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया जानकारी के अनुसार स्कूटी से सवार होकर कोचिंग से घर जा रहे एक 20 वर्ष के छात्र के ऊपर भारी भरकम पेड़ गिर गया जिससे छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया है।