बदायूं में भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक असली) के पदाधिकारियों ने विकास भवन पहुंचकर खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारी समितियों पर किसानों को समय से खाद नहीं दी जा रही है। जिससे बोवाई का समय बीत रहा है और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।