गभाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को हिंदवी स्वराज के संस्थापक एवं मराठा वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।