मैहर: रविवार के दिन मा शारदा के दर्शन करने उमड़ा दर्शनर्थियों का हुज़ूम।
रविवार को मां शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था, जो दिन चढ़ने के साथ और अधिक बढ़ता गया। आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत भक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर तक दिखाई दीं।भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।