धमतरी: धमतरी के नगरी में स्वास्थ्य व शिक्षा की गंभीर समस्याओं पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता
धमतरी के नगरी विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का स्वागत करते हुए मनोज साक्षी ने बोराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय अस्पताल बनाने, टाइगर रिजर्व प्रभावित गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति सहित कई मांगें सौंपीं।