चंदौली: लीलापुर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर समीप सोमवार दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में मोनू पुत्र सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि श्रीराम (23) पुत्र रामदेव गंभीर घायल हो गया। दोनों बिसौरी से चंदौली जा रहे थे। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, पुलिस जांच में जुटी है।