नौगावां सादात: नौगावां में नियमों के खिलाफ लग रही नुमाइश, हाई टेंशन लाइन के नीचे आयोजन से बढ़ सकता है खतरा, स्थानीय लोगों में आक्रोश
नौगावां सादात के मोहल्ला अलीनगर में पंकज कुमार द्वारा लगाई जा रही नुमाइश (मेला) को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी विरोध है। लोगों का कहना है कि यह आयोजन पूरी तरह से नियम विरुद्ध है और आसपास की आबादी के लिए खतरा बन सकता है। शिकायत के अनुसार, जिस ज़मीन पर नुमाइश लगाई जा रही है, वह करीब 1860 वर्ग मीटर क्षेत्र में है, जिसमें पहले से एक मकान भी बना हुआ है।