नौगावां सादात: नौगांवा में तेज रफ्तार कार ने ठेले वाले को मारी जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर
नौगांवा सादात कस्बे के शौहरत इंटर कालेज के पास अमरोहा रोड पर आज शनिवार 11 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ठेली वाले आकिल पुत्र राकिब निवासी मंगल बाजार नौगांवा सादात को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ठेली वाला आकिल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल आकिल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।