नौगावां सादात: गांव कुतुबपुर में तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चालान
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में तेंदुए की पीट पीट पर हत्या कर दी थी। वन विभाग के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव कुतुबपुर में छापेमारी कर दी और तेंदुए की हत्या करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया।