नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में चड्डी गैंग का आतंक, लोग परेशान, गैंग के फोटो और वीडियो हुए वायरल
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा अपरोला, ढक्का खेड़ा, मखदुमपुर, नयागांव, खेतापुर, दाऊद सराय आदि गांव में चड्डी गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार चड्डी गैंग इन गांव में घूम कर लोगों पर हमला कर रहा है और घर में लूटपाट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिसकी वजह से आसपास के लोग ग्रामीण काफी परेशान हैं।