बसिया: संत जोसेफ इंटर कॉलेज कोनबीर नवटोली में स्वागत सह टॉपर सम्मान समारोह का आयोजन
Basia, Gumla | Jun 16, 2026 बसिया संत जोसेफ इंटर कॉलेज,कोनबीर नवाटोली में मंगलवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों का स्वागत सह वर्ष 2026 के टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग उपस्थित रही।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन,शिक्षकों की प्रार्थना तथा गीता,कुरान और बाइबल के पाठ के साथ हुई।स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।