लोहरदगा: भोजन सही नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय किस्को की छात्राएं पहुंचीं अधिकारियों के पास
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय किस्को की 10वीं और 12वीं की लगभग 100 छात्राएं 12 किलोमीटर पैदल चलकर लोहरदगा उपायुक्त और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पहुंच गईं। छात्राएं स्कूल और हॉस्टल की व्यवस्था सुधारने और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रही थीं। डीइओ ने कहा कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।