लोहरदगा: हत्या के मामले में पत्नी समेत तीन आरोपियों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत करचा टोली में 31 जनवरी को दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी और दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पत्नी किशोरी उरांव चितरंजन कुमार और सुलेन्द्र कुमार शामिल हैं।