हैदरगढ़: हैदरगढ़ में बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, चिकित्सकों ने KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया
हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार व शुक्रवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। घायल युवक की पहचान उदय प्रताप सिंह पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है,।