बनमनखी: सरसी में आठ दिवसीय नवकुंज सह 1008 विराट विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
बनमनखी सरसी थाना क्षेत्र के बालभारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार की सुबह आयोजित आठ दिवसीय नवकुंज सह श्री श्री 1008 विराट विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 9 बजे गाजे-बाजे, घोड़े और आकर्षक झांकियों के बीच निकली इस कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक बालिकाएं एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए शामिल हुईं।