करौली जिला एवं सत्र कोर्ट ने सोमवार को वर्ष 2019 के एक हत्या मामले में फैसला सुनाया है।कोर्ट ने ग्राम खेड़ा, थाना मासलपुर में हुई इस हत्या के चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।जिला एवं सत्र न्यायाधीश माधवी दिनकर ने रामसहाय पुत्र हजारी, विजय सिंह पुत्र श्रीपत, कमल सिंह पुत्र श्रीपत को गिरफ्तार किया गया।