गिरिडीह: सदर अस्पताल के सामने बुलेट में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गिरिडीह शहर के सदर अस्पताल के सामने सोमवार को 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय हुए और बाल्टी व पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।