बाघमारा/कतरास: कतरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाता बाद पांच नंबर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत तीन हुए जख्मी
कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद पांच नंबर में स्थानीय निवासी सत्यनारायण साव के घर का निर्माण कार्य चल रहा है. बुधवार को रॉड बांधने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से कटहल धौड़ा निवासी मजदूर राजेश भुइयां (35 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य मजदूर जख्मी हो गए. कतरास थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की औरशव को अपने कब्जे में ले लिया।