शुक्रवार दोपहर को सीएम मोहन यादव विदिशा के कागपुर पहुंचे यहां आम सभा के अलावा उन्होंने किसानों, लाडली बहनों, लखपति दीदीयो से भी सीधे रूबरू हुए। उन्होंने 39.80 करोड रुपए की लागत से 137 कार्यों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के साथ पूर्ण हो चुके कार्य का लोकार्पण किया, मोहन यादव ने ग्राम कागपुर में बनाए गए हाट बाजार का भी शुभारंभ किया।