भवनाथपुर: भवनाथपुर में खेत में पटवन देखने गई महिला की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव स्थित रक्सा टोला में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बांगलवाडीह निवासी स्वर्गीय राजेंद्र यादव की 52 वर्षीय पत्नी सुगवंती कुंवर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार सुगवंती कुंवर शनिवार देर रात गांव के ही विष्णुदेव यादव के