मंझनपुर: पभोषा घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, कौशाम्बी सीओ ने बताया- दो घंटे के सर्च अभियान में शव बरामद
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा घाट पर शुक्रवार को एक दुःखद घटना हो गई है। यहां पर दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ जेपी पांडेय ने बताया कि 2 घण्टे के सर्च अभियान के बाद शव को बरामद कर लिया गया है।