रामपुर: सैदनगर गांव में दिनदहाड़े एक मकान में चोरों ने की चोरी, नकदी और जेवर समेत ₹2.5 लाख का माल लेकर हुए फरार
Rampur, Rampur | Jul 29, 2025 सैदनगर गांव में एक मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।मकान की मलिकन दवात खाने के लिए गई थी, कि घर अकेला था। चोरी की घटना जैसे ही पता चली महिला के होश उड़ गए महिला ने कहा बेटे की शादी को लेकर जेवर नगदी इत्यादि लाये थे सब चोर ले गए। घटना मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे की है घटना की जानकारी पुलिस को देती गई है। थाना टांडा पुलिस घटना की जांच कर रही है।