सलोन: मऊ कस्बे में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवकों को आई गंभीर चोटें
24:4:2026 को 5:00 डीह थाना क्षेत्र के मऊ कस्बे में विजय कुमार व अरुण कुमार निवासी डीह कस्बे के दो युवक किसी कार्य से जा रहे थे। मऊ कस्बे में दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने डीह सीएचसी इलाज के लिए भेजा। डीह सीएचसी में डॉ ने प्राथमिक उपचार कर दोनों युवकों को रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।