दरभंगा: फैज को इंसाफ दिलाने के लिए हजारों लोगों का कैंडल मार्च, एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
फैज अहमद को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम शहर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत फैज के घर (पुरानी मुंसिफी, मौलागंज, नाका नंबर-5, मिर्जापुर) से हुई, जो दरभंगा टावर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों शामिल हुए। इस संबंध में शुक्रवार की शाम 8.30 बजे जानकारी दी गई।