मधेपुरा: श्रीनगर थाना पुलिस द्वारा लक्ष्मीपुर गांव से शराब पीने के जुर्म में विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
श्रीनगर थाना की पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शराब की सेवन एवं उसके कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर लक्ष्मीपुर गांव में छापामारी कर विवेक कुमार को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की शराब पीने की पुष्टि हुई । पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया।