घोरावल: म्योरपुर में स्कोर्पियो और ट्रक के बीच हुई टक्कर, दो लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर किरबिल गांव के पास हुए स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई।जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नधीरा निवासी अरविंद कुमार भारती (28) और अरविंद कुमार (27) अपनी स्कॉर्पियो की मरम्मत कराने म्योरपुर आए थे। वाहन ठीक करवाने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे।