परैया प्रखंड के करहट्टा पंचायत के मुखिया अरुणोदय मिश्रा ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात की। जहां मुखिया के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आ रही विभागीय समस्याओं को रखा। इसके साथ जी राम जी योजना और आवास योजना के अलावा अन्य जरूरी योजनाओं में प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी व भागीदारी के साथ विभागीय सहयोग की मांग की गई।