बांसवाड़ा: तेजपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, सदर थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेजपुर मे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल होने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है। प्रार्थी बालवीर पुत्र मुकदीराम निवासी दरा का नया गांव बूंदी (राजस्थान) ने रिपोर्ट मे बताया की मुकेश निवासी अलवर और रोहित निवासी बुंदी दोनों को अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी।