सोनबरसा: कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा निलंबित, अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर कार्रवाई
कन्हौली थाना क्षेत्र में हत्या, लूट और विधि-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक ने कन्हौली थानाध्यक्ष पु०अ०नि० बीरबल कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अपराध नियंत्रण में शिथिलता, गश्ती व्यवस्था में लापरवाही तथा संवेदनशील मामलों की सूचना वरीय अधिकारियों को समय पर नहीं देने का आरोप है।