दरभंगा: बहेरी थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, समाजसेवी चिंटू सिंह ने SSP कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग।
बहेरी थाना से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर एक बार फिर समाजसेवी चिंटू सिंह ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। SSP कार्यालय पहुंचे चिंटू सिंह ने बहेरी थाना प्रभारी सूरज गुप्ता और एक अन्य पुलिस पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। चिंटू सिंह ने आरोप लगाया कि बहेरी थाना क्षेत्र में कई मामलों में शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।