नानपुर: नानपुर के बिरार गांव में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर पुलिस इश्तेहार चिपकाया
नानपुर थाना में दर्ज कांड दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी मो.नासिर के घर पुलिस इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार के आलोक में पुअनि कविता कुमारी पुलिस बल के साथ डुगडुगी बजाकर आरोपी मो.नासिर के घर इश्तेहार चिपकाया।