पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर में खाजा की दुकान में लगी भीषण आग, दुकानदार की मौत
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित एक खाजा की दुकान में गुरुवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे आग लग गई। जिसमें दुकान में रखे दो सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। दुकानदार ने जैसे ही दुकान को खोली दुकानदार झुलस गया। आनन फानन में दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दुकानदार की मौत हो गई।