खातेगांव: खातेगांव मे 48 घंटे तक गूंजेंगे सदाबहार नगमे विश्व संगीत दिवस पर खातेगांव में गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास का शुभारंभ
100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, अग्रवाल धर्मशाला बनी संगीत साधना का केंद्र ------------- सोमवार सुबह 10 बजे विश्व संगीत दिवस के अवसर पर खातेगांव नगर में संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। स्वरांजलि ग्रुप द्वारा आयोजित "गाता रहे मेरा दिल" कार्यक्रम के तहत 48 घंटे तक लगातार सदाबहार नगमों की अखंड प्रस्तुति दी जा रही है। यह आय