बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता के खाते से ₹1 लाख रुपये उड़ाए, मामला साइबर थाना में दर्ज
बेगूसराय में अधिवक्ता को गूगल से डेल कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर कॉल करना महंगा पर गया. इनके एसबीआई बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये की निकासी कर ली. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे दी गई. पीड़ित अधिवक्ता ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है.