बेगूसराय: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-10 में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, घर में रखा सामान जलकर राख
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-10 में गैस सिलेंडर से आग लग जाने से घर के रख सही सामान जलकर राख हो गई. पीड़ित परिवार से सोमवार की सुबह 11:00 बजे पूर्व मेयर संजय कुमार मिलने पहुंचे. इस संबंध में उन्होंने बताया कि मोहम्मद मतीन के घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई थी. आग लगने की वजह से घर में रखें कपड़ा, बर्तन समेत कई सामान जलकर राख हो गए हैं.