गुण्डरदेही: बालोद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रतीक्षा सूची पर एक दिवसीय प्रशिक्षण
बालोद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रतीक्षा सूची को लेकर 436 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वच्छता नियम, 16वें वित्त आयोग के निर्देश और ग्रामीण रोजगार मिशन के नए प्रावधानों की जानकारी दी गई।