सिवनी: कलेक्टर शीतला पटले ने किया वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Seoni, Seoni | Oct 14, 2025 सिवनी कलेक्टर शीतला पटले ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंगलवार को बताया गया कि उन्होंने आश्रम परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने उनके स्वास्थ्य, भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।