हरदा: हरदा में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू, 25% खरीदी सीमा से किसानों में नाराजगी।
Harda, Harda | Jul 1, 2026 हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी बुधवार से शुरू हो गई है। इसके लिए 25 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन पहले दिन केवल आधा दर्जन केंद्रों पर ही औपचारिक खरीदी शुरू हो सकी। वहीं, सरकार द्वारा तय की गई खरीदी सीमा को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जिले में अब तक 39 हजार 892 किसानों ने मूंग बेचने के लिए पंजीयन कराया है।