बीते दिनों गंगनहर बंद होने के दौरान अर्धकुंभ 2027 के लिए हरकीपौड़ी पर कई अस्थाई पुलों का निर्माण किया गया है। गंग नहर में जल छोड़े जाने के बाद इन पुलों की रेलिंग पर बुधवार दोपहर युवा जान हथेली पर रख टहलते नजर आए। इस दौरान आसपास कोई भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में SP सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।