लखीमपुर-खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार हुए। वह अपने परिवार के साथ अवकाश के दौरान दुधवा भ्रमण पर गई थीं। सफारी के बीच अचानक सामने आए बाघ को देखकर पूरा परिवार रोमांचित हो उठा। इस अप्रत्याशित दृश्य ने सभी को उत्साहित कर दिया।